जयपुर. द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम यानी ट्यूलिप (Tulip Internship Program) में जयपुर ने 100 स्मार्ट शहरों में पहला स्थान हासिल किया है. सर्वाधिक इंटर्नशिप प्रदान करने में जयपुर ने सलेम और जबलपुर को पीछे छोड़ प्रथम स्थान प्राप्त किया है. अब तक 278 छात्रों ने कई क्षेत्रों में अपनी इंटर्नशिप जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ पूरी की है.
4 जून 2020 को आवास मंत्रालय की ओर से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सहयोग से देशभर के स्नातकों और इंजीनियरों के लिए इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए ट्यूलिप योजना शुरू की गई थी. जयपुर स्मार्ट सिटी विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को नया अनुभव देने के लिए मिशन से जुड़ी और विभिन्न पदों की वैकेंसी निकाली गई. जिसमें शहरी नियोजन, शहरी डिजाइन, इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं, सूचना और प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, वित्त, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरणीय मुद्दे शामिल हैं.




Jaipur Smart City Limited has taken the initiative to bring the traffic of Jaipur on bicycles. If people start commuting by bicycles, it will not only cut down pollution but also the traffic on roads will be less bothersome with more cycles than cars..
Jaipur Smart City CEO giving certificates to the interns for successful completion of their internship under The Urban Learning Internship Program (TULIP)